हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में कथित तौर पर हत्या में शामिल दो शूटर मारे गए। पुलिस ने उनकी पहचान सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में की है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, दोनों गोगी गैंग से जुड़े शूटर बताए जा रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। जांच के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या में कुल चार शूटर शामिल थे। पुलिस अब सत्यम और आर्यन नाम के दो अन्य कथित शूटरों की तलाश कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों का पता लगाया था।
Source: Source