छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली और पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है और समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति भी बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के एक्स-रे, व सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ा है। निराश्रित पेंशन की समस्या भी बनी हुई है, जिसके कारण गरीब और वृद्धों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर ने समस्याओं का निराकरण करने का आश्वसन दिया है।
Source: Source