फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब के बठिंडा निवासी एक युवक को 15 किलो से अधिक डोडा पोस्त समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीला पदार्थ प्लास्टिक के कट्टे में भरकर लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे काबू कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ रशदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल क्षेत्र में गश्त के दौरान पकड़ा था। आरोपी के पास से 15.304 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी। फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15/61/85 के तहत केस दर्ज किया है।
Source: Source