पंजाब पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है और 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई फिरोजपुर के गुरूहरसहाय इलाके में की गई है। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 140 करोड़ आंकी गई है। विदेश में बैठे तस्कर और हैंडलरों चला रहे मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों को सीमा पार से भेजी गई हेरोइन की खेप उठाने और उसे भारत के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही हैं ताकि पूरे गिरोह को तोड़ा जा सके।
Source: Source