फरीदकोट जिले में 26 मई को होने वाले नगर काउंसिल चुनावों की तैयारियों का जायजा डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी ने लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। फरीदकोट जिले में 24 वार्डों के लिए मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा। किसी को भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी पोलिंग बूथों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। चुनाव के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
Source: Source