हिसार में रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन उग्र हो गया। कर्मचारियों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बस खड़ी कर चक्का जाम कर दिया। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी धरने पर बैठकर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। कर्मचारी नेता ने कहा कि 15 सूत्रीय मांगों में से एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने बताया कि मई 2023 से लंबित रात्रि भत्ता, वेतन वृद्धि और मेडिकल बिल सहित कई मांगें अब भी अधूरी हैं। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि दोपहर 2 बजे तक चक्का जाम जारी रहेगा।
Source: Source