रायपुर के कबीर नगर इलाके में घर पर बम फेंककर दहशत फैलाने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 4 युवक, 1 नाबालिग लड़का और 1 नाबालिग लड़की शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। आरोपियों ने चोरी की वारदात भी की थी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। सभी बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग लड़के और लड़की को बाल न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Source: Source