एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। किसान रमेश ने खेत में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन कनेक्शन देने के बदले उनसे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। पीड़ित किसान ने ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ACB टीम ने कार्रवाई की। सोमवार को टीम ने मनेन्द्रगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Source: Source