मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। खरगोन जिले के बड़वाह में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। भोपाल के रचना टावर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। इछावर की एक मैदा फैक्ट्री में भी आगजनी की घटना सामने आई है। इसके अलावा हटा में तीन दुकानें आग की चपेट में आकर जल गईं। आगजनी की इन घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मध्य प्रदेश में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने aa रही हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Source: Source