आगरा के ताजगंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जिपलाइन से गिरकर 16 वर्षीय कुनाल अग्रवाल की मौत हो गई. कुनाल अपने परिवार के साथ चौपाटी में घूमने आए थे. जिप लाइन की पुली का लॉक अचानक खुल गया, जिससे वह करीब 45 फीट नीचे गिर पड़ा और माता-पिता के सामने ही दम तोड़ दिया. यह हादसा रविवार को हुआ. कुनाल फिरोजाबाद का रहने वाला था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जिपलाइन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Source: Source