छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने मकान से करीब 3 लाख 30 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मकान मालिक देवशरण साहू अपने परिवार के साथ गांव में आयोजित एक कार्यक्रम देखने गए थे। रात करीब 12:30 बजे जब परिवार घर लौटा, तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आलमारी में रखे 19 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा चोर करीब तीन लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए। वारदात के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से गांव में चोरी की वारदात को लेकर चिंता का माहौल है।
Source: Source