छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में महानवमी के दिन दर्दनाक हादसा हुआ। मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बच्चे के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही उसकी तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों और अन्य लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव पानी से बरामद किया गया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवरात्र के उत्सव के बीच हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
Source: Source