दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 88 वर्षीय बुजुर्ग से दिनदहाड़े कैश से भरा बैग छीन लिया गया। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान हरीशचंद्र निश्चल के रूप में हुई है। वारदात उनके घर के गेट पर हुई। बताया गया कि स्नैचर ने मौके का फायदा उठाकर बुजुर्ग से बैग छीन लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात घर के आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान CCTV फुटेज और अन्य संभावित सुरागों को खंगाला जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Source: Source