पंचकूला जिले के पिंजौर में 22 वर्षीय महिला लता ने फांसी लगाकर जान दे दी। लता कौशल्या डैम के पास अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पति विजय के अनुसार, ऑटो ठीक कराने के लिए पैसे मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के बाद विजय दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने चला गया। वापस लौटने पर उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद विजय सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचा और लोहे का दरवाजा तोड़ा। अंदर लता फांसी पर लटकी मिली। परिवार के लोगों को सूचना देने के बाद लता को पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विजय के अनुसार उनकी शादी को करीब आठ साल हुए थे और उनके दो बच्चे हैं। बच्चों में 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source: Source