रायपुर में एक आरक्षक ने निजी अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना राजधानी के पंडरी इलाके की बताई गई है। आरक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source: Source