मोगा के बुघीपुरा चौक स्थित गोल्ड कोस्ट क्लब में करीब 3.50 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। चोर क्लब से AC की पाइपें, तारें और दो बैटरियां चोरी कर ले गया। क्लब मालिक अनुज गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे चोरी की वारदात हुई। शिकायत के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति क्लब के अंदर से सामान लेकर फरार हो गया। क्लब प्रबंधन ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान चोरी में रणजीत सिंह उर्फ गगन का नाम सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना मेहना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चोरी हुए सामान की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे हैं।
Source: Source