भास्कर न्यूज | अमृतसर गेट हकीमा इलाके में कार को ओवरटेक करने पर दबंगों ने एक स्कूटी सवार युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के दौरान आरोपी सोने की चेन और 80 हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपी जगरूप सिंह (निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, झब्बाल रोड) और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित आनंद अरोड़ा (निवासी शहीद उधम सिंह नगर) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की शाम वह अपनी पत्नी, बहन और भांजे के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार खड़ी कर रास्ता रोक रहे आरोपियों को जब उन्होंने ओवरटेक किया, तो आरोपियों ने हाथापाई कर उनका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित के गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन और जेब से 70-80 हजार रुपए छीनकर भाग निकले।
Source: Source