छत्तीसगढ़ के दुर्गूकोंदल ब्लॉक के साधुमिचगांव स्कूल में एक प्रेरक पहल देखने को मिली। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रैसुराम दर्रो ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों को चावल, दाल, पुड़ी, अंडे की सब्जी और पापड़ परोसे गए। रैसुराम दर्रो ने अपना जन्मदिन बच्चों और समाज के साथ खुशियां बांटकर मनाया। स्कूल परिवार ने इस पहल की सराहना की और इसे अनुकरणीय परंपरा बताया। प्रधान पाठक बालसिंह रावटे ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ ऐसे अवसर साझा करना सकारात्मक संदेश देता है। संकुल समन्वयक राजकुमार चंद्राकर ने भी इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल से जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों का जुड़ाव शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है। कार्यक्रम में स्कूल परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। इस पहल को समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
Source: Source