हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी टी-पॉइंट के गोगामाड़ी मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक रात के समय मंदिर परिसर में घुसकर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, CCTV में मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर से चोरी हुई रकम की अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अन्य सबूत जुटा रही है।
Source: Source