हरियाणा के कैथल में आंगनबाड़ी केंद्र का रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं मिलने पर डीसी अपराजिता ने केंद्र की वर्कर और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने बलराज नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-413 का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने राशन, हाजिरी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, दवाइयों, खिलौनों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान बच्चों की लंबाई और वजन मापने वाली मशीन खराब मिली, जिस पर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और खराब मशीनों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए।
Source: Source