करनाल के युवा बॉक्सर गंगा ने एशियन अंडर-19 एवं अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। गंगा ने 55 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के बॉक्सर Bexulatn Boranbek को हराया। मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन गंगा ने धैर्य और बेहतरीन खेल के दम पर जीत दर्ज की। गंगा की इस सफलता पर करनाल स्थित उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने जश्न मनाया। परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और उनकी मेहनत को याद किया। गंगा ने करनाल स्टेडियम से अपने बॉक्सिंग सफर की शुरुआत की थी। वह पिछले चार वर्षों से लगातार कठिन अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय बॉक्सर निशांत से प्रेरणा लेकर गंगा ने अपने करियर को आगे बढ़ाया है। उनका लक्ष्य भविष्य में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।
Source: Source