करनाल जिला पुलिस की CIA-2 टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की अवैध देसी पिस्तौल बरामद की है। आरोपी की पहचान हर्ष दीप उर्फ बाटा निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सीवरेज वाटर प्लांट के पास हथियार लेकर खड़ा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्तौल मिली, लेकिन वह हथियार का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Source: Source