जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में टूरिज्म, एविएशन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्य अनुभव भी प्रदान कर रही है। इसके लिए इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, सिमुलेशन और यूनि होटल में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यहां बीबीए टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी एंड इवेंट मैनेजमेंट, बीएससी एयरलाइंस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स संचालित हैं। छात्रों को एआई आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म और आधुनिक सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाता है। अमेडस, गैलिलियो और ओपेरा जैसे इंडस्ट्री टूल्स की जानकारी भी दी जाती है। यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए 80 से अधिक देशों की 550 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज से समझौते किए हैं। इसके माध्यम से छात्रों को सेमेस्टर एक्सचेंज और इंटरनेशनल क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा मिलती है। यहां से पढ़ने वाले छात्रों को एयर इंडिया, इंडिगो, कतर एयरवेज, ओबेरॉय और आईटीसी जैसी कंपनियों में अवसर मिले हैं। छात्रों को अधिकतम 37 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज और अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप में 3.4 लाख रुपये तक मासिक स्टाइपेंड मिला है। ‘अर्न योर फीस बैक’ योजना के जरिए छात्र पढ़ाई के साथ कमाई भी कर रहे हैं। होटल मैनेजमेंट विभाग ने 10,829 तिरंगे मैकरॉन बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान बनाया है।
Source: Source