जालंधर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़े नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क (पीपीएस) के निर्देशानुसार, पूरे ग्रामीण क्षेत्र में विशेष नाकेबंदी की गई। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विनीत अहलावत (जांच), मुकेश कुमार (मुख्यालय) और मनजीत कौर (पीबीआई) की देखरेख में किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले के संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों और शहर के प्रवेश व निकास द्वारों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने स्वयं मौके पर पहुंचकर नाकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में डर पैदा करना और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यातायात प्रबंधन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी सब-डिवीजनों के डीएसपी और थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है। भविष्य में भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए गए हैं।
Source: Source