छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल भाटापारा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसा गुरुवार सुबह धनराज पेट्रोल पंप के पास हुआ। ट्रेलर की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रेलर चालक को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source: Source