हिसार जिले के उकलाना में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रविवार देर रात बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर लगा बिजली का खंभा अचानक टूट गया, जिससे ट्रांसफार्मर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई आवाजाही नहीं थी। इस हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने इसे बिजली निगम की गंभीर लापरवाही करार देते हुए उपकरणों के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने नया खंभा लगाकर ट्रांसफार्मर को पुनः स्थापित करने का काम शुरू किया। नागरिकों ने मांग की है कि व्यस्त सड़कों पर लगे पुराने बिजली ढांचे की नियमित जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Source: Source