गुरदासपुर में आधी रात से शुरू हुई तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं। कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ है। गीता भवन रोड, हनुमान चौक, सदर बाजार और अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। निचले इलाकों में हालात और भी गंभीर हो गए, जहां पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। इससे लोगों का घरेलू सामान जैसे राशन और फर्नीचर खराब हो गया। स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। कई नागरिकों ने आरोप लगाया कि नालों की समय पर सफाई नहीं की गई। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तुरंत राहत और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की अपील भी की गई है। लगातार बारिश से क्षेत्र में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है।
Source: Source