पंजाब के तरनतारन जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पट्टी क्षेत्र के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय एएसआई अपने सरकारी क्वार्टर में थे। ड्यूटी के बाद सहकर्मियों के साथ भोजन करने के कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वे पिछले चार महीनों से वहां कार्यरत थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन चर्चा है कि वे काम के भारी दबाव और तबादले की मांग को लेकर परेशान थे। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले क्षेत्र में एएसआई गुरमीत सिंह द्वारा खुद को गोली मारने की घटना भी हुई थी, जिसके बाद से पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने पुलिसकर्मियों के मानसिक तनाव और कार्य स्थितियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source: Source