ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की जिला इकाई के लिए नई कार्यकारिणी और विभिन्न सेल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिला प्रधान चंदन रखेजा ने बताया कि यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत और पंजाब प्रधान हतिंदर तलवार की सहमति से की गई हैं। अमित दुरेजा को सीनियर जनरल सेक्रेटरी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्योति कश्यप को जनरल सेक्रेटरी का पद दिया गया है। तरुणा और गगन बेदी को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। सेक्रेटरी के तौर पर परमिंदर कौर, गुरमीत सिंह और अनुपम शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रबल उप्पल को ऑफिस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिली है। वरिंदर अंगुराल को एससी/एसटी सेल का प्रधान बनाया गया है। प्रिया मेहरा को महिला सेल (शहरी) और सुमन चौधरी को महिला सेल (ग्रामीण) की कमान दी गई है। पंकज गोस्वामी एंटी करप्शन सेल के प्रधान और रिभव चड्ढा लीगल सेल के सेक्रेटरी होंगे। रजत खत्री को यूथ सेल का प्रधान नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में कई अन्य पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
Source: Source