हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगीना थाना क्षेत्र के मरोड़ा कट के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग दिल्ली से काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। वाहन के मरोड़ा कट के पास रुकने के दौरान पीछे से यह टक्कर हुई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान विपिन (38), निवासी बवाना दिल्ली और मूसा उर्फ मौसम (35), निवासी नूंह के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसमें अलग-अलग अस्पतालों में पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नगीना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार सभी लोग रिश्तेदारी से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source