रोहतक के मॉडल टाउन स्थित मार्केट में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई, हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पहले रोहतक शूज की दुकान की छत पर एसी कंप्रेसर फटने से आग लग गई, जिसे टीम ने समय रहते बुझा दिया। इसके बाद करीब 50 मीटर दूर एक डॉक्टर के क्लीनिक की छत पर भी एसी कंप्रेसर फट गया और आग लग गई। घटना के समय क्लीनिक में डॉक्टर मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पा लिया। क्लीनिक के बाहर पीवीसी डेकोरेशन होने के कारण आग फैलने का खतरा अधिक था। यदि आग पीवीसी तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इससे पहले 9 जून को इसी इलाके में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाया गया।
Source: Source