राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस वर्ष कुल 46,117 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 31,097 महिला आवेदक शामिल हैं। दाखिला प्रक्रिया का अगला चरण 19 जून से 26 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। पहले चरण में सीट न मिलने या असंतुष्ट होने वाले छात्रों के लिए दूसरा चरण 27 जून से 3 जुलाई तक होगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 4 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
Source: Source