जयपुर के शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने अभिजीत दीपके पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने और धरना देने वहां पहुंचे थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनजर शहीद स्मारक पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना ने राज्य में शिक्षा माफिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Source: Source