फतेहाबाद के अशोक नगर क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में दो किशोर भाई घायल हो गए। हादसा आर्यन स्कूल के पास हुआ, जब दोनों भाई बाइक से किसी काम से जा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक किशोर हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इमरजेंसी वार्ड में निगरानी में रखा गया है। दूसरा घायल अर्जुन भी उपचाराधीन है। कार चालक जगदेव ने बताया कि वह फतेहाबाद से भिरडाना की ओर जा रहे थे, तभी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है।
Source: Source