चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में दिनदहाड़े स्नैचिंग की घटना सामने आई है। 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल उनके पीछे आया और अचानक उनके कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में आरोपी को महिला के पीछे आते और वारदात को अंजाम देकर भागते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान की कोशिश शुरू की है। अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Source: Source