छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने कुल 6 खाद्य अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आशीष चतुर्वेदी, अरुण मेश्राम, शिवेंद्र कामठे और सुरेश साहू सहित अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ सहायक खाद्य अधिकारियों को प्रभारी खाद्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
Source: Source