फिरोजाबाद के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की एक घटना सामने आई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी उसी ट्रेन में सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। फिलहाल, पत्थर किसने और क्यों मारा, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और सबूत जुटाए जा रहे हैं। सुरक्षा संबंधी आवश्यक जांच और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। शताब्दी एक्सप्रेस रात 10:13 बजे सुरक्षित दिल्ली पहुंच गई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है। दोषियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। इस संवेदनशील मामले में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Source: Source