अमृतसर की थाना वल्ला पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर पर हमला कर लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 8 जून की शाम को हुई थी जब पीड़ित परमजीत सिंह उर्फ पम्मा बटाला रोड से अपने गांव लौट रहे थे। आर्मी कैंट के पास तीन युवकों ने स्कूटी पर आकर उन्हें घेरा और दातर दिखाकर उनका बैग छीनने की कोशिश की। परमजीत द्वारा विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर दातर से वार कर दिया। इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में मसीहा उर्फ कोहली और रोहित नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है। तीसरा आरोपी शिवा अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Source: Source