छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग जया ऑटोमोबाइल नामक दुकान में लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस हादसे में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Source: Source