जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। दुर्घटना इंडियन ऑयल डिपो के बाहर हुई, जहां स्कूटी सवार दंपती को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतका की पहचान करतारपुर निवासी कैलाश कौर के रूप में हुई है। उनके पति कमलजीत सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती स्कूटी से फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कैलाश कौर सड़क पर गिर गईं और वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस और थाना रामामंडी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। घायल कमलजीत सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Source: Source