बिहार के सीतामढ़ी जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और उनके पति डॉ. वरुण कुमार के निजी अस्पताल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई अस्पताल की बाउंड्री वॉल को लेकर की गई। जांच में पाया गया कि बाउंड्री वॉल सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी। इसके बाद प्रशासन ने उसे हटाने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्रवाई के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत जिले में अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
Source: Source