हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में वेतन और पेंशन से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों की रुकी हुई सैलरी को बहाल करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन स्थगन को भी वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच सभी पेंशनधारकों को पेंशन समय पर मिल जाएगी। इसके अलावा जुलाई महीने में बुजुर्गों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया एरियर का भुगतान करने का भी निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य वित्तीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना बताया गया है। इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Source: Source