भिलाई-3 के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस में नीलकंठ साहू का शव संदिग्ध हालत में मिला। उनकी पत्नी सावित्री फार्म हाउस में केयरटेकर थी और परिवार वहीं रहता था। सोमवार रात बिजली जाने पर नीलकंठ पड़ोसी अमर प्रसाद के घर सोने चला गया। वहां उनकी पत्नी और अन्य लोगों से विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि हाथापाई हुई और चौकीदार राजकुमार को बुलाना पड़ा। फार्म हाउस संचालक शेख हारून ने बताया कि रात में सभी शराब पी रहे थे और तभी विवाद शुरू हुआ। इसके बाद मंगलवार सुबह नीलकंठ का शव उसके घर के सामने पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस ने सभी संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Source: Source