जालंधर के आदमपुर क्षेत्र के गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। बताया गया कि मंगलवार देर शाम बच्चे स्कूल ग्राउंड में खेल रहे थे, तभी यह ड्रोन अचानक उनके पास गिर गया। बच्चों ने इसे उठाकर गांव के सरपंच को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी राजीव कुमार भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताई और इसकी जांच की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की घटना से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं। जांच में इसके स्रोत और उद्देश्य का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
Source: Source