पानीपत जिले के बड़ौली गाँव स्थित पशु अस्पताल के डॉक्टर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु चिकित्सक ने पशुपालक से पशुओं पर लोन पास कराने के बदले 7,500 रुपये की माँग की थी। शिकायत मिलने पर ACB ने ट्रैप लगाया, जिसमें आरोपी ने पाँच हज़ार रुपये लेते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और भीड़ एकत्र हो गई। ACB इंस्पेक्टर हेमराज के अनुसार, आरोपी को पानीपत कार्यालय ले जाकर पूछताछ की जा रही है और उसके रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इससे पहले भी ऐसी वसूली की गई थी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Source: Source