छत्तीसगढ़ के चांपा में स्टेशन मार्ग पर स्थित पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि मल्टीप्लेक्स का स्क्रीन-1, साउंड सिस्टम और एसी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस हादसे में करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इलेक्ट्रिकल फॉल्ट को जिम्मेदार माना जा रहा है।
Source: Source