छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 930) पर पर्यावरण पार्क के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बंदर की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है, जब लगभग दो वर्षीय बंदर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बंदर को पशु चिकित्सालय ले जाने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बंदर ने दम तोड़ दिया। वन विभाग के अनुसार बंदर की कमर में गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं। पिछले छह महीनों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस क्षेत्र में पांच वन्य प्राणियों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विभाग ने सड़क पर वाहन गति नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस मार्ग पर स्पीड नियंत्रण और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।
Source: Source