चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में एक शराब ठेके में चोरी की घटना सामने आई है। दो युवकों ने ठेके के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी व बीयर की दो पेटियां चोरी कर लीं। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ठेका मालिक के अनुसार चोरी हुई नकदी की सही राशि का अभी आकलन किया जा रहा है। हालांकि प्रारंभिक जांच में कैश चोरी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब नंबर की एक्टिवा पर आए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों के आने-जाने के रास्ते की जांच कर रही है। वाहन नंबर के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source: Source