उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस ने नकली नर्सिंग डिप्लोमा (fake nursing diploma) बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस सिंडिकेट के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फर्जी संस्थान खोलकर लोगों से लाखों रुपये लेते थे और नर्सिंग डिप्लोमा की नकली डिग्री बनाकर बेचते थे। पुलिस को उनके पास से 70 लाख रुपये से अधिक की नकदी, कई फर्जी सर्टिफिकेट, स्टाम्प पेपर और कंप्यूटर उपकरण जब्त किए हैं। यह रैकेट पिछले कई सालों से बड़े पैमाने पर सक्रिय था। इनके ग्राहकों में मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर समेत पड़ोसी राज्यों के लोग भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि फर्जी डिग्री धारक अस्पतालों और नर्सिंग होम में काम कर रहे थे, जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में थी। इस मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस फर्जी डिग्री हासिल करने वालों की भी पहचान करेगी।
Source: Source