फरीदाबाद के एनआईटी-1 में तरबूज सप्लाई का झांसा देकर एक आढ़ती से 2 लाख 30 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए आढ़ती से संपर्क किया। उसने तरबूज की फोटो और वीडियो भेजकर माल उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया। पहले 10 हजार रुपये टोकन मनी मांगी, फिर ट्रक लोड करने का वीडियो दिखाकर और रकम ट्रांसफर करवा ली। 17 से 19 मई के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 2.30 लाख रुपये फोनपे से भेज दिए गए। आरोपी ने दो फर्जी ट्रक चालकों के नंबर भी दे दिए, जो बाद में बंद हो गए। जब माल नहीं पहुंचा और आरोपी का फोन बंद आया, तब ठगी का पता चला। साइबर अपराद थाना एनआईटी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
Source: Source